28 Apr 2024, 03:55:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को किया ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2024 2:26PM | Updated Date: Mar 23 2024 2:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बीजापुर (Bijapur) से तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। पहले इस मुठभेड़ में जवानों ने दो नक्सलियों कों मार गिराया था बाद में एक नक्सली को और ढेर कर दिया। जिससे मरने वाले नक्सलियों की संख्या तीन तक पहुंच गई। नक्सलियों के खिलाफ बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर बड़ा ऑपरेशन किया जा रहा है। ये एंटी नक्सल ऑपरेशन तीन जिलों के SP की निगरानी में चलाया जा रहा है। 

जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ पिड़िया के जंगलों में हुई है। जिसमें जवानों ने तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया है। एंटी नक्सल ऑपरेशन में बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा के DRG, Bastar Fighters और Cobra के जवान शामिल हैं। ऑपरेशन में जाते वक्त देर रात प्रेशर IED की चपेट में आकर Bastar Fighters के दो जवान घायल हो गए थे। घायल जवानों के प्राथमिक उपचार के बाद एयरलिफ्ट करके रायपुर रेफर किया गया था। बीजापुर के SP जितेंद्र कुमार यादव, दंतेवाड़ा के SP गौरव रॉय और सुकमा के SP किरण चव्हाण इस ऑपरेशन पर पूरी नजर बनाए हुए हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »