26 Apr 2024, 08:22:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

चित्रकोट उपचुनाव की मतगणना का लगभग पूरा कार्य महिला कर्मियों के जिम्मे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2019 1:58AM | Updated Date: Oct 13 2019 1:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना 24 अक्टूबर को होगी। मतगणना का लगभग पूरा कार्य महिला कर्मियों के जिम्मे होगा। इस सीट पर छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। राज्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई जायेंगी।यह पर गणना के लिए लगाई जाने वाली सभी कर्मचारी महिलाएं होगी। जगदलपुर कलेक्टोरेट में आज पहले चरण में इन महिला कर्मियों को मतगणना के लिए प्रशिक्षण भी दिया गया, वहीं दूसरे चरण में 23 अक्टूबर को महिला कर्मियों को मतगणना स्थल पर अभ्यास कराया जाएगा। इससे पहले भी बस्तर क्षेत्र में मतगणना के लिए सभी टेबल की जिम्मेदारी महिलाओं को सौंपी जा चुकी है। इस सीट पर 21 अक्टूबर को मतदान होगा।चुनाव में छह प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। इनमें कांग्रेस से राजमन बेंजाम,भारतीय जनता पार्टी से लच्छूराम कश्यप, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से हिड़मो राम मण्डावी, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) से बोमड़ा मण्डावी, आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया से लखेश्वर कवासी और निर्दलीय अभ्यर्थी रितिका कर्मा शामिल है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »