27 Apr 2024, 04:01:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

स्पाइस जेट जल्‍द शुरू करेगा ढाका के लिए नई उड़ान सेवा, जाने कब..

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2017 1:49PM | Updated Date: Feb 26 2017 2:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। किफायती विमानन सेवा देने वाली कंपनी स्पाइसजेट ने अपनी अंतरराष्ट्रीय सेवाओं का विस्तार करते हुए कोलकाता-ढाका के लिए नई उड़ान शुरु करने की घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि ढाका उसका सातवां अंतरराष्ट्रीय गंतव्य है। कोलकाता-ढाका-कोलकाता के लिए उड़ान सेवा 23 मार्च से शुरु की जा रही है और इसकी बुंकिग शुरू हो गई है। स्पाइस जेट ने टिकट बुंकिग के लिए अभी प्रोमोशनल ऑफर भी पेश किया है, जिसके तहत कोलकाता से ढाका जाने वाली उड़ान का टिकट मात्र 3,549 रूपए (सभी कर सहित) में और ढाका से कोलकाता के लिए टिकट 4,325 रूपए (सभी कर सहित)  में बुक कराए जा सकते हैं।
 
बैंकॉक के बाद ढाका ऐसा दूसरा अंतरराष्ट्रीय गंतव्य है, जिसके लिए कोलकाता से हर दिन सीधी उड़ान सेवा उपलब्ध होगी। नई अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा की घोषणा करते हुए स्पाइस जेट के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा हमारा मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपार क्षमता है।
 
इसी कारण अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा का विस्तार हमेशा से हमारा लक्ष्य रहा है। कोलकाला-ढाका मार्ग पर नियमित उड़ान से दोनों देशों के बीच संपर्क बढ़ेगा। मेडिकल तथा कारोबार के सिलसिले में आवाजाही करने वाले यात्रियों को नयी उड़ान सेवा से विशेष लाभ होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »