19 Mar 2024, 13:55:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

125 रूपए महंगा होकर 33 हजार के पार पहुंचा सोना, चांदी हुई सस्‍ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2019 4:10PM | Updated Date: Jan 22 2019 4:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में रही तेजी के बीच घरेलू स्तर पर वैवाहिक जेवराती मांग बढ़ने से मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 125 रुपए चमककर करीब सात साल के उच्चतम स्तर 33,325 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान औद्योगिक ग्राहकी कम होने से चांदी 250 रुपए फिसलकर 39,850 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
 
विदेशी बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 4.20 डॉलर की तेजी के साथ 1,283.75 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.2 डॉलर लुढ़ककर 1,282.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आगामी बैठक में ब्याज दर स्थिर रखने के फैसले की संभावना से पीली धातु की चमक बढ़ी है लेकिन दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर की मजबूत स्थिति से इसकी बढ़त सीमित रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर 0.04 डॉलर चढ़कर 15.29 डॉलर प्रति औंस पर रही।
 
वैश्विक तेजी के बीच स्थानीय बाजार में जेवराती मांग आने से सोना स्टैंडर्ड 125 रुपए की बढ़त के साथ आज 33,325 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतना ही चमककर 33,175 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी हालांकि 25,500 रुपए पर स्थिर रही। चांदी की औद्योगिक मांग घटने से चांदी हाजिर 39,850 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गयी। चांदी वायदा भी 265 रुपए की गिरावट के साथ 38,875 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »