26 Apr 2024, 14:15:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

भुवनेश्वर। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को धमकी मिली है। ओडि़शा के कलिंग सेना नाम के संगठन ने कहा है कि अगर वो अगले सप्ताह यहां होने वाले वल्र्ड कप हॉकी में आते हैं तो उन्हें काले झंडे दिखाये जायेंगे और स्याही फेंकी जायेगी।

कलिंग सेना के मुखिया हेमंत रथ ने कहा है कि खान ने आज से 17 साल पहले रिलीज हुई फिल्म अशोका में ओडिशा और यहां के लोगों का अपमान किया था। संगठन में इस बावत एक नवम्बर को पुलिस में रिपोर्ट भी लिखाई है। आपको बता दें कि साल 2001 में रीलीज हुई फिल्म अशोका का ओडि़शा में उस वक्त भारी विरोध हुआ था। सिर्फ  एक हफ्ते बाद ही फिल्म को सिनेमा हॉल से हटा लिया गया था।
 
दरअसल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने खान को यहां आने के लिए आमंत्रित किया है। हॉकी वल्र्ड कप भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में 28 नवंबर से 16 दिसंबर तक चलेगा। आपको बता दें कि हॉकी वल्र्ड कप के ऑफिशियल एंथम सॉन्ग में शाहरुख खान भी नजऱ आ रहे हैं।
 
ओडि़शा के मुख्यमंत्री ने इस टीजर में शाहरुख खान की जम कर तारीफ की है। बाद में शाहरुख खान ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि शुक्रिया सर आपकी कृपा के लिए। हॉकी के लिए ये तो हम सब का फर्ज है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »