26 Apr 2024, 21:46:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप के चर्चे काफी दिनों से सुर्खियों में हैं। अब इन चर्चों पर अपडेट आया है। खबर है कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बीते दिनों अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की हाथ में हाथ डाले एक तस्वीर वायरल हुई थी। खबर यह भी है कि कपल अर्जुन और मलाइका जो कभी अपने रिलेशनशिप पर नहीं बोले, जल्द ही इसे ऑफिशल करने वाले हैं।
 
दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरें कई सालों से आ रही हैं यहां तक कि मलाइका इन खबरों को यह कहते हुए नकार चुकी हैं कि वे बस अच्छे दोस्त हैं। इसी बीच ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मलाइका और अर्जुन अगले साल शादी करने की तैयारी कर रहे हैं और अपना रिलेशनशिप जल्द लोगों के सामने ले आएंगे। अभी ज्यादा दिन नहीं हुए जब दोनों को अबु जानी और संदीप खोसला के शो में एक साथ देखा गया था। इसके बाद मलाइका के साथ रिऐलिटी शो पर अर्जुन को डांस करते देख उनके रिलेशनशिप के चर्चे फिर से शुरू हो गए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »