मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। तस्वीरों में रेखा क्रीम कलर का सूट पहने नजर आईं। जिसमें वह बेदह खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ ही मांग में सिंदूर और रेड लिपस्टिक उनके लुक को चार चांद लगा रही है। अपने सूट के साथ उन्होंने मैचिंग हैंडबैग भी लिया है।
रेखा ने कैमरे के सामने बेहद स्टाइल के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। फैंस उनके इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। रेखा की उम्र 63 साल है इस उम्र में भी ऐसे लुक को कैरी करना काफी हैरान कर देने वाला है। रेखा बॉलीवुड की यंग एक्ट्रेस को मात देती हैं। बता दें कि रेखा इन दिनों फिल्मों से दूर हैं। लेकिन अक्सर वह फिल्म प्रीमियर, रियलिटी शोज और दूसरे फैशन ईवेंट्स में नजर आती हैं।