27 Apr 2024, 02:34:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

एक बार फिर हॉलीवुड फिल्‍म में काम करेंगी दीपिका पादुकोण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 4 2018 6:41PM | Updated Date: Sep 4 2018 6:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण एक बार फिर हॉलीवुड फिल्म में काम करती नजर आ सकती है। दीपिका ने हॉलीवुड फिल्म ट्रिपल एक्स सीरीज की तीसरी फिल्म में काम किया था। विन डीजल स्टारर यह फिल्म हिट रही थी। हाल ही में फिल्म के निर्देशक डीजे कारूसो ने ट्विटर पर कहा है इस सीरिज की चौथी फिल्म में भी दीपिका होंगी।  
 
कहा जा रहा है कि स साल के अंत तक दीपिका और रणवीर सिंह शादी भी करने वाले हैं। शादी के बाद दीपिका फिर से हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में व्यस्त होने वाली हैं। दीपिका इन दिनों किसी बॉलीवुड फिल्म में काम नही कर रही है। चर्चा थी कि वह सलमान खान के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म में काम करेगी लेकिन फिलहाल भंसाली उस फिल्म पर काम नहीं कर रहे। दीपिका की आखिरी बॉलीवुड फिल्म पद्मावत थी। दीपिका ने इरफान खान के साथ एक फिल्म साइन की , लेकिन इरफान कैंसर से ग्रसित हैं और उनका इलाज चल रहा है , इसलिये यह फिल्म भी फिलहाल टल गयी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »