मुंबई। सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म भारत के कारण चर्चा में हैं। चर्चा उनके रोल से अधिक प्रियंका चोपड़ा को छोड़ कर जाने की हैं, क्योंकि वो अब इंटरनेशनल खिलाड़ी जो बन गई हैं। वैसे सलमान भी दुनिया भर में कम फेमस नहीं हैं और एक बार वो फिर चाइना जा रहे हैं।
सलमान खान की फिल्म सुल्तान अब चीन में रिलीज होगी। ये फिल्म 31 अगस्त से चीन के सिनेमाघरों में दिखाई जायेगी।
इससे पहले सलमान की बजरंगी भाईजान वहां रिलीज हुई थी। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान देसी से विदेशी रेसलिंग(फाइटिंग) के खिलाड़ी बने थे जो एक बार तो हौसलापस्त हो जाता है और लेकिन उसकी पत्नी उसे मोटिवेट करती हैं। फिल्म में अनुष्का शर्मा ने सलमान खान की पत्नी का रोल निभाया था।