27 Apr 2024, 03:35:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इस साल भी धमाल करने जा रही हैं यह अभिनेत्री, बोल दी दिल की बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 9 2020 3:45AM | Updated Date: Jan 9 2020 3:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडणेकर इन दिनों लगातार 6 सुपरहिट दे चुकीं हैं। भूमि इन दिनों हर फिल्म से दर्शकों का दिल जीतने में बिजी हैं।बीते साल 'सांड की आंख', 'बाला' और 'पति पत्नी और वो' जैसे धमाकेदार फिल्म देने के बाद अभिनेत्री भूमि पेडणेकर अब इस साल में भी कमर कसकर बॉलीवुड के मैदान में बाजी मारने की तैयारी में हैं। भूमि पेडणेकर साल 2020 को लेकर बेहद पॉजिटिव हैं। उन्होंने इस साल को लेकर कुछ प्लान बना लिए हैं।
 
तो आइए जानते हैं कि 2020 में क्या कारनामा करने जा रही हैं भूमि पेडनेकर। भूमि का कहना है कि इस वह महिलाओं के विभिन्न रंगों का प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने ने कहा, "मेरे लिए यह बहुत मायने रखता है कि मैं सिनेमा में महिलाओं को कैसे प्रदर्शित करती हूं और अगले साल आप मुझे कुछ खास, स्वतंत्र, आत्मविश्वासी और व्यक्तिगत महिलाओं के किरदार में देखेंगे। मुझे लगता है कि मैं इस साल एक महिला होने के विभिन्न रंगों का प्रदर्शन करूंगी।"
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »