26 Apr 2024, 08:28:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

गजरा बेचने वाली ने मलाइका से कहा - अरबाज जी की तरफ से...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2019 11:33AM | Updated Date: Dec 2 2019 11:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा को अकसर जिम के बाहर स्पॉट किया जाता है। बीते रोज भी उन्हें जिम के बाहर देखा गया। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिससे मलाइका थोड़ी अनकंफर्टेबल हो गईं। दरअसल जिम के बाहर एक गजरा बेचने वाली औरत उनसे गजरा खरीदने को कहा साथ। इसपर मलाइका ने बड़े ही प्यार से उसे मना किया लेकिन वह औरत पीछे-पीछे मलाइका की कार तक पहुंच गई और लगातार गजरा खरीदने को बोलती रही। 
 
इस दौरान उस औरत ने मलाइका से कहा- अरबाज जी की तरफ से....इस पर मलाइका ने अजीब रिएक्शन दिया। मलाइका के चेहरे से साथ था कि उन्हें उस औरत की बात पसंद नहीं आई। हालांकि मलाइका ने उसे कुछ कहा नहीं और गाड़ी में बैठकर चलती बनीं। इस दौरान उनके साथ अमृता अरोड़ा, सीमा खान, अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला भी नजर आईं।
 
ऐसी चर्चा है कि मलाइका जल्द अर्जुन कपूर से शादी कर सकती हैं। अर्जुन कपूर ने मीडिया को दिए अपने एक इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा पर बात करते हुए कहा था कि 'लोगों को सोचना समझना चाहिए कि हम कुछ नहीं छिपा रहे हैं। हम खुद सामने आकर अपने रिश्ते को बता चुके हैं। ऐसा हमने इसलिए किया क्योंकि हमें लगता है कि मीडिया ने हमारे रिश्ते को सम्मान, दया और ईमानदारी के जरिए समझा है, इसलिए हम मीडिया के व्यवहार से साफी सहज हैं। बता दें मलाइका और अरबाज ने पांच साल डेट करने के बाद 12 दिसंबर 1998 को क्रिश्चियन और मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी के 19 साल बाद कपल ने 2017 में तलाक ले लिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »