27 Apr 2024, 04:56:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मनीष मल्होत्रा के पिता का निधन, बॉलीवुड में शौक की लहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2019 12:17PM | Updated Date: Nov 19 2019 12:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के पिता का निधन हो गया है। 90 साल की उम्र में मनीष के पिता ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। खबरों की मानें तो मनीष के पिता लंबे समय से बीमार थे और आज उन्होंने आखिरी सांस ली। मनीष के पिता के निधन की खबर सुनते ही करण जौहर, शबाना आजमी समेत कई सितारे मनीष मल्होत्रा के घर पहुंच रहे हैं।
 
मनीष के घर के बाहर से एक वीडियो सामने आया है जिसमें मनीष के भतीजे पुनीत मल्होत्रा उनके पिता को कंधा देते दिख रहे हैं। उर्मिला मातोंडकर और डेविड धवन को भी मनीष के घर के बाहर स्पॉट किया गया। सोफी चौधरी और बोनी कपूर भी मनीष के पिता के अंतिम दर्शन को पहुंचे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »