26 Apr 2024, 12:14:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अनिल कपूर ने खरीदा नया अंडरवियर, चले सलमान के रुम....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2019 1:23PM | Updated Date: Nov 18 2019 1:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अपनी आने वाली फिल्म 'पागलपंती' के प्रमोशन के लिए अभिनेता अनिल कपूर और पुलकित सम्राट 'बिग बॉस 13' के घर में पहुंचे। इस दौरान अनिल कपूर और पुलकित सम्राट ने घरवालों के साथ जमकर मस्ती की। इसके अलावा, स्टेज पर भी अनिल कपूर ने सलमान खान के साथ खूब मस्ती की। स्टेज पर 'पागलपंती' की एक्ट्रेस कृति खरबंदा और उर्वशी रौतेला ने उनसे कुछ सवाल पूछे। अनिल कपूर की 'सबसे खराब' आदत के सवाल पर सलमान खान ने बताया कि अनिल कपूर जी को अंडरवियर में चलने का बड़ा शौक है।
 
सलमान ने कहा कि हम लोग फिल्म 'नो एंट्री' की शूटिंग कर रहे थे... उस वक्त अनिल ने एक नई-नई अंडरवियर खरीदा...और उसे स्विमिंग ट्रंक्स समझकर बीच लॉबी से चलकर सुबह-सुबह मेरे कमरे तक आ गए। इसके अलावा एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अनिल कपूर से पूछती हैं कि सलमान खान बिग बॉस के कितने सीजन होस्ट कर चुके हैं? अनिल कपूर जवाब में 10 कहते हैं. जिसके बाद सलमान खान कहते हैं कि 10 सीजन हो गए हैं.... अब बस हो गया, लास्ट सीजन है ये... अब जब तक ये प्राइज नहीं बढ़ाएंगे, तब तक कुछ नहीं करूंगा।
 
वहीं इस हफ्ते अरहान खान घर से बेघर हो गए। इस हफ्ते खतरे में इस बार अरहान खान और हिमांशी थे, जिनमें से किसी एक को घर के बाहर होना था। सलमान खान ने 'अरहान' का नाम लिया, सभी घरवालें हैरान रह गए। वहीं रश्मि देसाई इमोशनल हो गईं और गले लगकर रोने लगीं। अरहान ने उन्हें चुप करवाने की कोशिश की और स्ट्रॉन्ग बने रहने के लिए कहा। अरहान के घर से जाने के बाद रश्मि बाथरूम में चली गईं और रोने लगी। देवोलीना उन्हें चुप कराने की कोशिश करती दिखीं, जिस पर रश्मि ने कहा कि उन्हें बहुत गिल्ट महसूस हो रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »