26 Apr 2024, 19:24:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

गिरफ्तार हो सकती है ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, किया ऐसा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 6 2019 1:31PM | Updated Date: Nov 6 2019 1:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। बॉलीवुड एक्ट्रेस के बाद अब सोशल मीडिया स्टार बन चुकी पायल रोहतगी एक बार फिर विवादों में हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस से पायल को गिरफ्तार करने की मांग की गई है। रोहतगी पर स्वतंत्रता सेनानी मोतीलाल नेहरू के परिवार के खिलाफ वीडियो में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पत्नी को बदनाम करने का भी आरोप लगाया गया है।
 
युवा कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा द्वारा की गई शिकायत के आधार पर रोहतगी के खिलाफ आईटी अधिनियम की धारा-66 और 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है। शर्मा ने आरोप लगाया कि रोहतगी ने मोतीलाल नेहरू की पत्नी को बदनाम करने के लिए झूठे आरोप लगाकर उनका अपमान किया है।
 
इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पायल रोहतगी ने जवाहरलाल नेहरू की पत्नी के चरित्र पर भी झूठे आरोप लगाकर उनका अपमान किया है। प्राथमिकी में शिकायतकर्ता ने कहा कि 21 सितंबर को फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट की गई थी, जोकि अभी भी वहीं पर मौजूद है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »