मुंबई। अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ की एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें दीपिका अस्पताल में दिख रही थीं। अब दीपिका के पति शोएब इब्राहिम ने उनकी एक ताजा तस्वीर शेयर की है। दीपिका कक्कड़ अस्पताल में भर्ती हो गई है। इसकी जानकारी उनके पति ने खुद दी। दरअसल, टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ काफी वक्त से बीमार चल रही थी। जिसके बाद अब वो अस्पताल में भर्ती हो गई है।
इसकी जानकारी उनके पति शोएब इब्राहिम ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करके दी। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने दिल को छू लेने वाला मैसेज में लिखा- 'बस अब जल्दी ठीक हो जाओ यार बच्चा... जल्द ठीक होने के लिए आप प्रार्थना कीजिए।' फोटो में शोएब ने दीपिका को गले से लगाया हुआ है। पतनी के बीमार पड़ने पर पति शोएब ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर के जरिए लोगों से दुआएं करने की अपील की है। इससे पहले भी पति शोएब ने दीपिका की फोटो शेयर की थी। जिसमें दीपिका बॉडी का टेम्प्रेचर चैक कराती हुई नजर आ रही थी।