27 Apr 2024, 00:41:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर तमिल की सुपरहिट फिल्म कोमाली के रीमेक में काम करते नजर आयेंगे। फिल्मकार बोनी कपूर ने कोमाली के रीमेक के राइट्स हासिल कर लिए हैं। फिल्म के लिये अर्जुन का चयन किया गया है। कोमाली एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो कोमा से काफी समय बाद बाहर आता है और मौजूदा समय के हिसाब से खुद को ढ़ालने में काफी परेशानियों का सामना करता है। प्रदीप रंगनाथन की लिखी और निर्देशित मूल फिल्म में जयम रवि, काजल अग्रवाल और संयुक्ता हेगड़े लीड रोल में नजर आए थे।
 
बोनी ने कहा, ‘‘हम दुनिया में सभी भाषाओं के लिए ‘कोमाली’ के रीमेक अधिकार हासिल करने को लेकर काफी खुश हैं। हिंदी रीमेक में अर्जुन ऐक्टिंग करेंगे।’’  अर्जुन जल्द ही फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर की पीरियड ड्रामा में ‘पानीपत’ नें नजर आएंगे। इस फिल्म में अर्जुन कपूर मराठा योद्धा सदाशिवराव भाऊ के रोल में दिखाई देंगे। पानीपत इस साल छह दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म पानीपत में अर्जुन के साथ ही संजय दत्त भी अहम रोल में नजर आएंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »