09 May 2024, 03:20:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

तैमूर की इस बात से मम्‍मी करीना का टूट जाता है दिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2019 12:56PM | Updated Date: Sep 20 2019 12:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान की तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती रहती है। तैमूर अली खान अपनी क्यूटनेस को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी फोटोज या वीडियो अक्सर वायरल होती रहती है। तैमूर से करीना कपूर कितना प्यार करती हैं यह शायद बताने की जरूरत नहीं है।  बिजी शेड्यूल के बीच बेटे के साथ ज्यादा टाइम बिताने के लिए वह कभी-कभी उसे सेट पर भी साथ ले जाती हैं। लेकिन जब ऐसा नहीं हो पाता है तब करीना भी अपने बेटे को बहुत मिस करती हैं। 
 
हाल ही में करीना ने बताया कि जब वह तैमूर को साथ नहीं ले जा पातीं तो वह उनसे ऐसी बात कहता है जिसे सुन उनका दिल टूट जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीना ने अपने बेटे को लेकर बात करते हुए बताया कि जब वह काम के लिए घर से जाती हैं तो तैमूर उन्हें छोड़ता नहीं है और कहता है 'अम्मा मत जाओ।' करीना ने कहा कि यह सुनकर उनका दिल टूट जाता है। इस वजह से वह कई बार तैमूर से मिले बगैर ही घर से निकल आती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान करीना कपूर ने बताया कि वह जब भी घर से बाहर जाती हैं तो तैमूर उनसे उनके पास रुकने के लिए कहते हैं। तैमूर कहते हैं कि अम्मा मत जाओ. यह बात सुनकर करीना का दिल पिघल जाता है।
 
करीना कपूर और सैफ का शिड्यूल चाहे कितना भी बिजी क्यूं ना हो दोनों तैमूर अली खान का खास ध्यान रखते हैं। और उसके साथ टाइम स्पेंड करते हैं। करीना कपूर ने बताया कि तैमूर उन्हें अम्मा और सैफ को अब्बा कहकर बुलाते हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि उनका बेटा उन्हें जैसे चाहे वैसे बुला सकता है। सैफ और उनकी बहनें शर्मिला टैगोर को अम्मा बुलाते हैं और स्वर्गीय पटौदी को अब्बा कहते हैं। इस वजह से तैमूर भी यह शब्द सीखा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »