27 Apr 2024, 07:45:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कुमार सानू ने थामा रानू मंडल का हाथ, किया चौंकाने वाला खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2019 12:04PM | Updated Date: Sep 19 2019 12:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सोशल मीडिया पर लता मंगेशकर का गाना गाने के बाद फेमस हुईं रानू मंडल, हिमेश रेशमिया की फिल्म में कई सारे गाने गा चुकी हैं। सिंगर हिमेश रेशमिया की ओर से फिल्म में गाने का ऑफर देने के बाद एक और सिंगर रानू मंडल के साथ गाने के लिए तैयार हो गए हैं। जी हां, सिंगर कुमार सानू ने कहा है कि अगर उन्हें ऑफर मिलता है तो वो रानू मंडल के साथ गाना गाने के लिए तैयार हैं। इससे पहले रानू मंडल हिमेश के साथ गाना गा चुकी हैं।
 
मुंबई में हुए एक इवेंट मीडिया से बात करते हुए कुमार सानू ने कहा, 'अगर नए सिंगर सामने आते हैं तो यह खुशी की बात है। अगर वो अच्छा काम करती बेहतरीन गाती हैं तो उन्हें पहचाना मिलना ही चाहिए। अगर मुझे ऑफर मिलता है तो मैं जरूर उनके साथ गाना चाहूंगा। इस बातचीत में कुमार सानू ने यह भी कहा कि यह टेक्नालॉजी की जीत है कि एक सिंगर को उनकी मंजिल मिल जाती है। लेकिन कुमार सानू ने यह भी बताया कि उन्होंने अब तक रानू का गाना सुना नहीं है। लेकिन तारीफ बहुत सुन चुके हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »