26 Apr 2024, 08:31:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इस अभिनेता ने घटाया अपना 30 किलो वजन - दिखते हैं अब ऐसा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2019 3:26PM | Updated Date: Jul 19 2019 5:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी अभिनेता राम कपूर ने अपना 30 किलो वजन कम किया है। लेकिन लगता है कि वो अभी इससे संतुष्ट नहीं हैं। राम कपूर और पतला होना चाहते हैं, वो अपना वजन कम करना चाहते हैं। वो अपनी फिटनेस फ्रीक पत्नी गौतमी कपूर से मोटिवेशन ले रहे हैं, इसके लिए राम 6 महीने और कड़ी मेहनत करेंगे।
 
एक खास बातचीत में राम की पत्नी गौतमी ने बताया कि कैसे वो राम कपूर के ट्रांसफॉर्मेशन की हर मिनट की गवाह रही हैं। उन्होंने कहा, 'फिटनेस बहुत ही व्यक्तिगत होता है, कोई भी दूसरे को फिटनेस के लिए फोर्स नहीं कर सकता। राम के साथ, जब उन्होंने ऐसा करने का फैसला किया, तो उन्होंने इस पर पूरा फोकस किया', 'राम बहुत फूडी हैं। इसके लिए उन्होंने सबसे पहले अपनी डाइट कंट्रोल की, ये एक बड़ी बात है। उन्होंने अपना वजन कम करने के लिए एक लंबा समय लिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »