26 Apr 2024, 13:27:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अक्षय कुमार की 'मिशन मंगल' का ट्रेलर रिलीज दिखी नामुमकिन सपने को सच करने की कहानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2019 1:47AM | Updated Date: Jul 19 2019 1:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुबंई। अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘मिशन मंगल’ का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज हो गया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन के एक सीनियर साइंटिस्ट राकेश धवन का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। ‘मिशन मंगल’ उन लोगों पर बनी है, जिन्होंने इंडिया के मिशन मंगल को कामयाब बनाया। फिल्म में अक्षय के साथ विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, कीर्ति कुल्हरि और नित्या मेनन भी हैं। फिल्म को जगन शक्ति ने डायरेक्ट किया है।

अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म के ट्रेलर को शेयर करते हुए लिखा कि ये सिर्फ एक कहानी नहीं बल्कि मिसाल है उस नामुमकिन सपने की जिसे मुमकिन किया इंडिया ने। करीब 2.50 मिनट के ट्रेलर में मिशन डायरेक्टर बने राकेश धवन यानी अक्षय कुमार अपनी टीम को मोटिवेट करते नजर आए हैं। वहीं उनका साथ तारा शिंदे यानी विद्या बालन ने दिया है। ट्रेलर में एक जगह अक्षय पूड़ियां तलने जैसी छोटी सी बात से मंगल पर जाने का साइंस समझाते हैं। फिल्म की कहानी 2013 में इसरो द्वारा मार्स ऑर्बिटर मिशन पर आधारित है। मार्स ऑर्बिटर मिशन के तहत मंगलयान 5 नवम्बर 2013 के दिन इसरो ने लॉन्च किया था। इसके साथ ही भारत मंगल पर कदम रखने वाला चौथा देश बन गया था। यह पूरा अभियान सतीश धवन स्पेस सेंटर श्रीहरिकोटा, आंध्रप्रदेश से संचालित हुआ था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »