27 Apr 2024, 06:23:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सिमी ग्रेवाल के शो के पहले गेस्ट होंगे रणवीर, दीपिका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2019 12:07PM | Updated Date: Jul 18 2019 12:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल के बहुचर्चित चैट शो ‘रांदेवू विद सिमी ग्रेवाल’ के नये सीजन में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पहले गेस्ट होंगे। सिमी अपने ऑइकॉनिक चैट शो से वापसी को तैयार हैं। इस शो के लौटने से फैंस एक्साइटेड हैं। सिमी के शो में बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पहले गेस्ट होंगे।
 
सिमी ने कहा, ‘‘मैंने कभी गेस्ट के नाम का खुलासा नहीं किया, जब तक कि शो ऑनएयर नहीं हुआ लेकिन मैं ये रिवील करना चाहती हूं कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने मेरे शो के लिए अपना पहला इंटरव्यू साथ में देने का वादा किया था।’’ बताया जा रहा है कि सिमी ग्रेवाल के शो के फॉर्मेट में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
 
यह चैट शो सिमी ग्रेवाल के यू-ट्यूब चैनल पर प्रसारित किया जा सकता है।’’ चैट शो के फॉर्मेट के बारे में सिमी ने कहा,‘‘क्यों मैं शो का फॉर्मेट चेंज करूं और ज्यादा गॉसिप और गेम्स को इंट्रोड्यूस करूं? लोग गेम्स का रुख तब करते हैं जब वे बातचीत नहीं कर पाते। ये आसान तरीका है. किसी रिसर्च की जरूरत नहीं है। मेरा शो किसी शख्स को जानने से जुड़ा है।’’
 
गौतरलब है कि रांदेवू विद सिमी ग्रेवाल लोकप्रिय चैट शो रहा है। सिमी के इस शो में बड़े बड़े सेलेब्स गेस्ट बनकर पहुंचे थे। इनमें खेल, राजनीति, स्पोर्ट्स के दिग्गज शामिल रहे। अमिताभ बच्चन, जयललिता, ऋतिक रोशन, करीना कपूर, सैफ अली खान, शाहरुख खान, रेखा जैसे स्टार्स ने सिमी के शो में शिरकत की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »