08 May 2024, 23:24:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अपनी बहन अनीशा को लेकर भावुक हुईं दीपिका पादुकोण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2019 4:15PM | Updated Date: Jul 17 2019 4:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी बहन अनीशा पादुकोण के लिए एक बहुत ही खूबसूरत संदेश शेयर किया है। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर को साझा किया है, जिसमें वह अनीशा के माथे को चूमते हुए नजर आ रही हैं। 'पद्मावत' स्टार अपनी बहन अनीशा के साथ रविवार को लंदन में विंबलडन का फाइनल देखने के लिए पहुंची।
 
दीपिका ने एक और तस्वीर को साझा किया है जिसमें दोनों बहनें लग्जरी ब्रांड राल्फ लॉरेन की सफेद पोशाक में नजर आईं। इसके कैप्शन में दीपिका ने लिखा, "खेल के इतिहास में सबसे ऐतिहासिक क्षणों में से एक के रूप में जिसे याद किया जाएगा इस बंडल ऑफ जॉय के साथ उसका गवाह बनी.."
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »