27 Apr 2024, 04:51:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

गाना गाते समय प्रियंका चोपड़ा की निकल गई ड्रेस - वीडियो वायरल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2019 3:44PM | Updated Date: Jul 17 2019 3:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ गाना 'सकर' गाती नजर आ रही हैं। हालांकि गाना गाते समय प्रियंका ऊप्स मूमेंट की शिकार हो गई और उसे पता भी न चला। वीडियो में प्रियंका, निक के साथ झूमती दिख रही हैं। प्रियंका ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर का वन पीस पहना है।
 
जोनस ब्रदर का गाना गाते गाते प्रियंका की ड्रेस साइड से खिसक रही है, लेकिन जिस अंदाज से प्रियंका मस्ती कर रही हैं, उससे नहीं लगता कि उन्हें इसके बारे में पता भी चला हो। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को प्रियंका के फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। 
 
कुछ ने प्रियंका और निक की ड्रेस को लेकर उन्हें ट्रोल करने की कोशिश भी की। प्रियंका को अब ट्रोलर्स की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। वो बस अपनी लाइफ को एंज्वॉय कर रही हैं। बता दें कि निक और प्रियंका पिछले दिनों इटली में थे । यहां से भी दोनों का एक वीडियो सामने आया था जिसमें दोनों पास्ता बनाते हुए नजर आ रहे थे।  
 
इस वीडियो को निक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। इसमें वो प्रियंका के साथ कुकिंग करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में उनके साथ शेफ भी नजर आ रहा है जो खाना बनाने में उनकी मदद कर रहा है, इसमें प्रियंका को पास्ता बनाते देखा जा सकता है। इस पोस्ट के साथ निक ने लिखा, 'Date night cooking extravaganza.'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »