मुंबई। 19 जून 1985 को मुंबई में जन्मी काजल अग्रवाल एक बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। जो अधिकतर तेलगू फिल्मों में काम कर चुकी है। उसके साथ ही तमिल और हिंदी सिनेमा में भी अपना हाथ आजमा चुकी हैं। काजल के पिताजी का नाम विनय अग्रवाल है। जो टेक्सटाइल बिज़नेस में इंटरप्रेनर का काम करते हैं। जबकि उनकी मां सुमन अग्रवाल काजल की ही बिज़नेस मैनेजर हैं। काजल की एक छोटी बहन निशा अग्रवाल हैं जो मलयालम सिनेमा में अभिनय करती हैं। काजल ने अपना ऐक्टिंग डेब्यू 2004 मे आई बॉलीवुड फिल्म क्यूं! हो गया ना... से किया था। इस फिल्म में काजल ने अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय और विवेक ओबेरॉय जैसे एक्टर्स के साथ काम किया था और उनकी पहली तेलगू फिल्म लक्ष्मी कल्याणम 2007 में रिलीज़ हुई।
इसी साल उन्होंने तेलगू फिल्म चन्दामामा में अभिनय किया जिसके लिये उन्हें काफी सराहना मिली। लेकिन 2009 में आई तेलगू फिल्म मगधीरा बहुत ही हिट हुई और उतनी ही ज्यादा प्रसंशा काजल की उनकी ऐक्टिंग को लेकर हुई। और इस फिल्म के लिये उन्हें देश के फिल्म से सम्बंधित तमाम पुरस्कारों के साथ ही फिल्म फेयर के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। इसके बाद काजल ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा और कई सारी हिट फिल्में सिनेमा को दी हैं उनमें से तेलगू और तमिल की भी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में सामिल हैं।
बॉलीवुड में काजल की बेस्ट फिल्में सिंघम और स्पेशल 26 आदि हैं। काजल अपने दमदार अभिनय के दम पर अब तक तेलगू, तमिल और हिंदी सिनेमा में कई पुरस्कार हासिल कर चुकी हैं। जिनमें से साउथ इंडिया का फिल्मफेयर अवार्ड भी सामिल है। 2014 में एफचएम मैगजीन के लिए टॉपलेस फोटोशूट करवा कर काजल काफी चर्चा में रही थी। काजल के पास मिनी कूपर, ऑडी जैसी 3 लग्जरी गाड़ियां है। जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपये से ज्यादा है। फिल्म करियर शुरू करने से पहले, काजल ने कई विज्ञापनों में भी काम किया था।