27 Apr 2024, 01:23:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। करीना कपूर खान अक्‍सर अपने स्‍टाइल और फैंशन सेंस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अभिनेत्री अपने खान-पान पर भी खासा ध्‍यान देती हैं। वे फीटनेस फ्रीक हैं। करीना अपने बेटे तैमूर अली खान के खान-पान का भी विशेष ध्‍यान रखती हैं। हाल ही में उन्‍होंने एक इंटरव्‍यू में खुलासा किया कि वे तैमूर को सिर्फ घर का बना हुआ खाना खिलाती हैं। बेटे के लिए बाहर का खाना वे अक्‍सर नजरअंदाज करती हैं। 
 
अभिनेत्री ने कहा,' मैं हाइपर पैरानॉयड हूं। तैमूर बर्थडे पार्टियों में जाता है लेकिन उसे वहां खाने की प‍रमिशन नहीं है। हां, यह गलत है लेकिन कभी-‍कभी उसे चिप्‍स खाने की परमिशन है. तैमूर के डाइट में ज्‍यादातर घर पर बनाये जाने वाले हेल्‍दी फूड्स है, जैसे खिचड़ी, इडली और डोसा. मैं तैमूर का डाइट प्‍लान करती हूं, जो हर महीने बदलता है। उन्‍होंने आगे कहा,' मैं हर महीने तैमूर के अनुसार उसके डाइट में बदलाव करती रहती हूं। महीने में जो भी फल और सब्जियां उसे खानी चाहिये, वो सब उसके डाइट में शामिल होती है. वो इसे खूब इंज्‍वॉय भी करता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »