26 Apr 2024, 10:08:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शादी के बंधन में बंधने जा रही श्रद्धा कपूर, जानें कौन होगा दुल्‍हा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2019 12:22PM | Updated Date: Mar 22 2019 12:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के लिए पिछला साल शादियों से भरा रहा। सोनम कपूर-आनंद अहूजा, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस जैसे सितारों ने 2018 में शादी रचाई। लेकिन लगता है ये ट्रेंड यहीं नहीं थमने वाला है। इस साल भी कई सेलेब्स की शादियों को लेकर चर्चा है। हाल ही में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की क्रिश्चन वेडिंग की खबरें आ रही थीं, वही अब लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का नाम भी जुड़ गया है।
 
खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि श्रद्धा अगले साल तक अपने कथित बॉयफ्रेंड सेलिब्रेटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा से शादी कर सकती हैं। बॉलीवुड बबल के अनुसार श्रद्धा पिछले एक साल से रोहन को डेट कर रही हैं। दोनों एक-दूसरे को लंबे वक्त से जानते हैं। इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि श्रद्धा कैसे अपने असफल रिलेशनशिप से बाहर निकली और अब सैटल होना चाहती हैं।
 
बता दें कि श्रद्धा के पैरेंट्स शक्ति कपूर और शिवांगी कोल्हापुरी इस रिश्ते से खुश हैं और उन्हें अगला कदम उठाने के लिए मना रहे हैं। आखिरकार उनकी बात सुनकर श्रद्धा ने रोहन से इस बारे में बात की है। आपको बता दें कि इनके अलावा फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी की भी चर्चा है, कहा जा रहा है कि वह इसी साल अप्रैल-मई तक शादी कर सकते हैं।
 
इनके अलावा अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा, आलिया भट्ट-रणबीर कपूर जैसे सेलेब्स की शादी की खबरें जोर पकड़ रही हैं। हालांकि इनमें से किसी के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो श्रद्धा की झोली में कई फिल्में हैं।  इन दिनों वह शांत सिंह राजपूत के साथ छिछोरे की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा वह साउथ स्टार प्रभास के साथ साहो और वरुण धवन के साथ स्ट्रीट डांसर में नजर आने वाली हैं। कुछ वक्त पहले ही श्रद्धा के बर्थडे पर उनकी फिल्म साहो का सेकंड चैप्टर रिलीज हुआ था। इस फिल्म में श्रद्धा अपनी क्यूट इमेज छोड़ जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आएंगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »