मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया अनिल कपूर ने अपने यंग दिखने का राज बताया है। अनिल कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुये चार दशक हो गए हैं। अनिल कपूर ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'मलंग' की कास्ट के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में अनिल कपूर बिल्कुल तरोताजा दिखाई दे रहे हैं।
यह तस्वीर सोशल मीडिया यूजर्स के लिए चर्चा का विषय बन गई है। यूजर स्टार की उम्र कैसे घट रही है, इस बात को जानने के लिए एक्साइटेड दिखाई दिए। क्रिकेटर हरभजन सिंह भी अनिल के फैन्स में शामिल हुए और पूछा कि अनिल कपूर ऐसा क्या खाते हैं, जो वे 62 की उम्र में 26 के दिखाई देते हैं।
इस पर अनिल कपूर ने ट्वीट किया, ‘‘अंदर और बाहरी खुशी। इसका राज समर्पण और कड़ी मेहनत है।’’ मोहिता सूरी के निर्देशन में बन रही 'मलंग' में अनिल कपूर के अलावा आदित्य रॉय कपूर, दिशा पटानी और कुणाल खेमू की भी अहम भूमिका होगी। यह फिल्म 14 फरवरी 2020 को रिलीज होगी।