मुंबई। 14 फरवरी को हुए पुलवामा आतंकी हमले से पूरा देश सदमे में था। आम इंसान हो या बॉलीवुड सेलेब्स सभी जवानों और उनके परिवार वालों की मदद के लिए सामने आए और अब भारत की स्वर कोकिला ने भी जवानों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है।
दरअसल, महाराष्ट्र टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू के दौरान लता मंगेशकर ने कहा कि वो 24 अप्रैल को पिता दीनानाथ मंगेशकर की पुण्यतिथि के मौके पर आर्मी के जवानों के लिए 1 करोड़ रूपए दान करेंगी। लता मंगेशकर ने ये भी कहा, 'बॉलीवुड से तमाम लोग हमेशा ही शहीद जवानों की मदद के लिए आगे आते हैं।'