26 Apr 2024, 14:43:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

ट्रायम्फ ने भारत में लॉन्च की नई बाइक, कीमत जानकर हैरान...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2017 4:45PM | Updated Date: Oct 16 2017 5:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। ब्रिटेन की महंगी मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी ट्रायम्फ ने भारतीय बाजार में अपनी स्ट्रीट ट्रिपल आरएस बाइक का लेटेस्ट वर्जन पेश किया है। कंपनी की इस बाइक की कीमत 10.55 लाख रुपए बताई जा रही है। कंपनी 2013 में दस मॉडलों के साथ भारतीय बाजार में उतरी थी। देश में पांच श्रेणियों में उसके पोर्टफोलियो में 17 मॉडल हैं। ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स इंडिया के प्रबंध निदेशक विमल संबली ने बताया कि नई ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्रिपल आरएस एक फोर्स मशीन है, जो फीचर और स्टाइल के मामले में आगे है।
 
इस बाइक में 765 सीसी का इंजन है। संबली ने बताया कि प्रीमियम क्षेत्र में हम सबसे तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत हमारे लिए प्रमुख बाजार है, हम भारतीय बाजार में नए मॉडल लाना जारी रखेंगे। अभी कंपनी भारत में अपने व्यापार को और अधिक बढ़ाना चाहती है। इस तिमाही में कंपनी गोवा, मेंगलूर और गुड़गांव में तीन नई डीलरशिप खोलेगी। इससे कंपनी की डीलरशिप की संख्या बढ़कर 17 हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि जुलाई-सितंबर तिमाही में ट्रायम्फ की खुदरा बिक्री 27 प्रतिशत बढ़ी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »