26 Apr 2024, 19:30:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

हुंदै ने पेश की इलीट आई20 आॅटोमैटिक, कीमत 9.01 लाख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2016 3:06PM | Updated Date: Sep 13 2016 3:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया ने मंगलवार को अपनी महंगी हैचबैक इलीट आई20 का आॅटोमैटिक मॉडल पेश किया जिसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 9.01 लाख रुपए है।
  
नया मॉडल 1.4 लीटर पेट्रोल र्इंजन के साथ मिलेगा। इसके अलावा इसमें छह एयरबैग, गति संवेदी स्वचालित डोर लॉक और ऊंचाई के लिहाज से समायोजित होने वाली सीट बेल्ट शामिल है।
  
हुंदै मोटर इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री एवं विपणन) राकेश श्रीवास्तव ने एक बयान में कहा, हुंदै आई20 मंहगे कॉम्पैक्ट खंड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला ब्रांड है। हुंदै ने गुणवत्ता, डिजाइन, प्रदर्शन और विशिष्टताओं के लिहाज से अपनी प्रतिष्ठा बनाई है। भारत में अब तक 10 लाख आई20 वाहनों की बिक्री हो चुकी है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »