हमारे घर के अंदर रसोई घर एक ऐसा स्थान हैं,जो आपकी सेहत ही नहीं बल्कि आपके सुख और समृद्धि से भी जुड़ा हुआ हैं। ऐसे में रसोई से जुड़े वास्तु की शुभता और अशुभता का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी हैं। घर के सबसे महत्वपूर्ण स्थान की अनदेखी करना आपके लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता हैं।
आपको ध्यान रहे,कि रसोई का वास्तु दोष हो या फिर अव्यवस्था उसका दुष्प्रभाव आपके जीवन पर जरूर पड़ता हैं। अव्यवस्थित रसोई में सही प्रकार से नकारात्मक ऊर्जा का निस्तारण नहीं हो पाता हैं। किचन से जुड़ी कुछ खास बातों का अगर ध्यान रखा जाये तो घर में अंदर होने वाली कलह को दूर कर सुख और शांति से जीवन व्यतीत किया जा सकता हैं। तो आइए सुख और समृद्धि और शांति के लिए जानते हैं,किचन से जुड़े चमत्कारिक और लाभकारी उपायों के बारे में-
किचन बनवाते वक्त हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि उसका दरवाजा कभी भी दक्षिण दिशा में न हो। ध्यान रहे कि किचन में रखा इंडक्शन-माइक्रोवेव आदि हमेशा दरवाजा कभी भी दक्षिण दिशा में न हो। किचन में प्रकाश की उचित व्यवस्था हो जैसे खिड़की या बल्ब पूर्व और उत्तर की दिशा में अवश्य लगा होना चाहिए। रसोई घर में फ्रिज हमेशा ही उत्तर पश्चिम की दिशा में ही होना चाएिह। किचन में चूल्हा उत्तर और दक्षिण की ओर मुख करके नहीं होना चाहिए। क्योकि उत्तर दिशा कुबेर की हैं, और कुबेर की अग्नि देव से नहीं बनती हैं। साथ ही चूल्हे को कभी भी दीवार से सटाकर नहीं रखना चाहिए।