भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा यानी शुक्रवार, 13 सितंबर से पितृ पक्ष शुरू हो गया है। ग्रह-नक्षत्रों के विशेष संयोग से इस साल पितृ पक्ष बहुत शुभ रहने वाला है। मान्यता है कि श्राद्ध पितरों के प्रति मन में सम्मान और श्रद्धा का भाव लेकर करने चाहिए। 16 दिन तक चलने वाले श्राद्ध पक्ष के दौरान लोग पितरों को श्रद्धा अर्पित करेंगे। इसके अतिरिक्त 25 सितंबर को एकसाथ दो श्राद्ध होंगे। इस दौरान शुक्रवार का दिन कुछ राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है।
सिंह
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। कोई नया काम शुरू करने के दिन बहुत ही अच्छा है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
मेष
इस राशि के जातकों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। वहीं प्रेम प्रसंग की संभावना बनती हुई दिखाई दे रही है। पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से किसी भी प्रकार की सहायता मिल सकती है।
तुला
इस राशि के जातकों की आज के दिन शुरुआत अच्छी रहेगी। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। पारिवारिक समस्याओं का आज समाधान हो सकेगा।
वृश्चिक
इस राशि के जातकों को आज धार्मिक आयोजन में सेवा करने का अवसर मिल सकेगा। समाज सेवा से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।