26 Apr 2024, 05:58:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

सिंह राशि के जातको का शनिवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2019 1:53AM | Updated Date: Jul 6 2019 1:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आपकी किस्मत चमकने का दिन है। सितारे कहते हैं कि आज आपको कोई विशेष काम करना पड़ सकता है। आज अपने किसी नजदीकी व्यक्ति को खुश कर दें, आपकी किस्मत का ताला खुल जाएगा। फिर भी आज किसी को उधार ना दें, वापस नही मिल पायेगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कतें आज नही होंगी।

 
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण- प्रक्रति आपको अपने स्वस्थ्य के क्षेत्र में बदलाव करने का एक मौका दे रही है। आपने अभी हाल में ही एक्सरसाइज और अच्छा खाना शुरू तो किया है पर टुकड़ों में, आप इसे पूरी तरह नही अपना पा रहे। आज इसे नियमित रूप से अपनाने का संकल्प लेने के लिए अच्छा दिन है। इसी से आपको अपने मनचाहे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। अपने दोस्तों को बोलें कि जब आप वर्कआउट कर रहे हों तो वे आकर आपका हौसला बढायें, आपको प्रेरित करें।
 
सिंह प्यार और संबंध- रिश्ते का सुनहरा नियम यह है की आपको अपने दिल की आवाज़ सुननी चाहिए। इस बार अपने दिल को अपने मन पर हावी होने दे। आप के आस पास के लोग आपके साथी को ढंग से समझ नहीं पाएंगे इसलिए अपने प्रेम के जीवन में उनकी बातो को न सुने। अपने दिल की सुने और अपने आत्म सम्मान को बनाए रखने की कोशिश करे। सबसे जरुरी चीज़ जो आपके लिए मायने रखती है वो है रिश्ते की पवित्रता। 
 
सिंह कैरियर और धन- आज आप बहुत महत्वाकांक्षी महसूस करेंगे। नए अवसर आपके कार्य क्षेत्र में खुलेंगे और आप उनका लाभ लेने के लिए उत्सुक होंगे। ध्यान रखे की आपकी उत्सुकता आपके सहयोगियों के बीच ईर्ष्या का कारण न बने इसलिए सावधान रहें। आपको ये एहसास करने की जरूरत है की अपनी परियोजनाओं के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के लिए, न केवल अपने वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित बल्कि अपने सहकर्मियों का समर्थन हासिल करना भी बहुत आवश्यक है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »