09 May 2024, 05:15:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

तुला राशि के जातकों का गुरुवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2019 1:32AM | Updated Date: Jul 4 2019 1:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप जो भी कुछ शुरू करेंगे, उसमे चाहे कितनी ही बाधाएं आयें,आपको सफलता मिलनी तय है। दिन के अंत तक आप दूसरों से फिर से बेहतर सम्बन्ध बना पायेंगे। अपनी प्रकृति में एक जरुरी बदलाव लायें-हर सम्बन्ध में केवल अधिकार जताने की कोशिश में ना रहें।सबको बराबरी का दर्जा दें और आपको भी बदले में सबसे प्यार मिलेगा।

तुला स्वास्थ्य और कल्याण- आज ऊर्जा और स्टैमिना दोनों ही कम रहेंगे। आपके पिछले दिनों की स्वास्थ्य की अपनी उपेक्षा के चलते ऐसा होना स्वाभाविक ही है। अगर आपको खूब मेहनत करनी है तो आप अपने शरीर का भी बहुत अच्छे से ख्याल रखें और आराम भी करें। आपको अपनी शारीरिक सीमाओं को समझते हुए आराम भी करना चाहिए। आराम न करके भी बहुत सख्त मेहनत करके आप अपनी सेहत को नुक्सान पहुचाएंगे।
 
तुला प्यार और संबंध- जटिलताएँ आपके प्रेम के क्षेत्र में आ सकती है। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा, क्योकि आवेग आपको कुछ भी शुभ नहीं देगा। आपको अपने साथी के प्यार और स्नेह को पहचानने की भी जरुरत भी है जो की तनाव के चलते कही दब सा गया था। अपने आत्म सम्मान और अपने साथी के लिए अपनी प्रतिबद्धता के बीच एक अच्छे संतुलन को बनाए रखना अब बहुत महत्वपूर्ण है। 
 
तुला कैरियर और धन- आप अपने कार्य स्थल की जिंदगी में अपने आप को फंसा हुआ महसूस करेंगे।आपने अपने लिए उस कार्य क्षेत्र या करियर की कल्पना नहीं की थी जिसमे आप अभी कार्य कर रहे है। आप अपने जुनून को पाने के लिए अचानक अपनी नौकरी का त्याग कर सकते है, हालाँकि ग्रहो के विपरीत प्रभाव के कारण ये समय निर्णय लेने का नहीं है। आपके वित्त एवं धन की स्थिति में अचानक परिवर्तन आ सकता है
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »