26 Apr 2024, 18:05:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कर्क राशि के जातकों का मंगलवार के लिए शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2019 1:13AM | Updated Date: Jul 2 2019 1:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एकरसता आपको अच्छी न लगती। इससे आप बोर अनुभव करते हैं। आज आप काफी खुश और फ्लर्ट वाले मूड में होंगे।अपनी दिनचर्या बदलें। इसमें फिटनेस को जगह दें। किसी मनोरंजक गतिविधि में शामिल हो सकते हैं। आपके नए विचार से वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित होंगें। ऑफिस में नयी पहचान बनेगी। कुल मिलकर दिन हल्का-फुल्का गुजरेगा। काम कम रहेगा।आप सकारात्मकता के श्रोत बने रहेंगे।

कर्क स्वास्थ्य और कल्याण- आपको संक्रमणों की काफी आशंका है। इसीलिए अब यह बहुत जरूरी है कि आप अपने छोटे –मोटे दैनिक प्रयोग की चीजें जैसे साबुन, तौलिया अलग ही रखें। यहाँ तक कि एक ही कंघी का प्रयोग करने से भी संक्रमण हो सकता है। आपको अपनी सेहत और रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार के लिए विटामिन सप्लीमेंट लेने चाहियें। संक्रमणों की आशंका से बचने के लिए अपने घर में बहुत अच्छे से साफ़-सफाई रखें।
 
कर्क प्यार और संबंध- आज आप अपने अतीत के किसी व्यक्ति से मेल मिलाप कर सकते है, यद्यपि ये व्यक्ति आपके प्रेम प्रसांगिक रिश्तो से हटकर होगा। वह व्यक्ति आपको महत्वपूर्ण दिशा निर्देश या ऐसा मार्गदर्शन कर सकता है, जिससे की काफी लम्बे समय से जो भ्रम और परेशानियाँ आपके जीवन में थी, उन्हें दूर किया जा सकता है। इस जानकारी की मदद से आप अपना पहला कदम इन घावों को भरने में उठा सकते हैं। 
 
कर्क कैरियर और धन- आपके नए व्यापार विचार जो आपने सुझाये थे वे अब फल देने लगेंगे। आप अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने की सोच सकते है। यह अपने दम पर कुछ करने के लिए सबसे अच्छा समय है। संभावना है कि आप इस समय अपने नए व्यापार के लिए पर्याप्त वित्तपोषण प्राप्त करने में सक्षम होंगे। आपको इस व्यवसाय को स्थापित करने के लिए विदेश में से किसी के साथ साझेदारी में काम करना पड़ सकता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »