26 Apr 2024, 21:22:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृश्चिक राशि के जातको का रविवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 30 2019 1:55AM | Updated Date: Jun 30 2019 1:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

यह समय मजे और स्वतन्त्रता दोनों में से किसी एक को चुनने का है। अगर आप जिम्मेदार हैं तो आपको स्वतंत्रता भी मिल ही जायेगी। हालाँकि अत्यधिक परिश्रम के बाद भी आप अपनी मंजिल पर तो नही पहुंच पायेंगे लेकिन बाद में आपको इसका फल जरुर मिलेगा इसलिए परिश्रम करते रहें। वित्तीय स्थिति के लिए भी परेशान न हों, समय के साथ ठीक होती जायेगी।
 
वृश्चिक स्वास्थ्य और कल्याण- आज आपकी सेहत अच्छी है क्योंकि आज आप भावनात्मक रूप से खुश हैं। आपमें आत्मविश्वास झलक रहा है भावनात्मक स्थायित्व और खुशी में कोई ऐसी शक्ति होती है कि वह अन्दर से बाहर तक राहत देती है। आप सकारात्मकता से भरे हैं आज कोई महत्वपूर्ण कार्य निबटाने के लिए बहुत अच्छा दिन है। सफलता और पहचान मिलने की अच्छी संभावनाएं हैं
 
वृश्चिक प्यार और संबंध- आप अपने प्यार को ढूँढने के लिए काफी दूर आ गये हैं लेकिन अब तक तलाश पूरी नही हुई है लेकिन आपके ख़ास दोस्तों में ही कोई ऐसा है जो आपको प्यार करता है लेकिन उसने आपको अभी तक इस बारे में बताया नही है। हो सकता है उन्हें आपसे इनकार का डर हो या वे चाहते हों कि पहले आप प्रोपोज करें। उनके साथ कुछ समय और बताएं और आपको उनके दिल तक पहुंचने का रास्ता मालूम हो जाएगा। 
 
वृश्चिक कैरियर और धन- इस बात के काफी मजबूती से संकेत मिल रहे है की आप को अपनी नौकरी की वजह से विदेश जाना पड़ सकता है। जिन विद्यार्थियों ने वीसा के लिए आवेदन किया हुआ है उनका काम आज पूर्ण होने के आसार बन रहे है। आपका कार्य स्थान का परिवर्तन ऐसी जगह हो सकता है जिससे आप अनजान हो। आपको इस अवसर का लाभ उठाना है ताकि ये मौका कही हाथ से न निकल जाये जिससे आपके करियर को नयी गति मिलेगी। अगर आप पहले से ही विदेश में कार्यरत है तो अपनी मातृभूमि में वापस कार्य करना इतना लाभप्रद नहीं होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »