26 Apr 2024, 10:43:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कर्क राशि के जातक जाने सोमवार का राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 20 2019 12:57AM | Updated Date: May 20 2019 12:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपकी भीतरी शक्ति आपको एक साथ कई स्तरों पर सोचने की क्षमता देगी। आप किसी भी मुद्दे की तह तक जा पायेंगे। अपने दोस्तों –साथियों का भी सही मूल्याकन कर पायेगे। जहाँ तर्कशक्ति से बात ना बने,अपने मन की आवाज सुनें। अपनी छिपी क्षमता को बाहर लाने का यह उत्तम समय है।  विवादों से बचें,वे बाद में समस्या पैदा कर सकते हैं।  

कर्क स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल- आप पूरे मन से सुंदर और फिट दिखना चाहते हैं। हालाँकि इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए एक पार्टनर की सहायता जरूरी है। एक बार अपनी डाइट की समीक्षा दुबारा कर लें क्योंकि उसमे कुछ ऐसा कुछ हो सकता है जिसे खाने से आपको एलर्जी हो जाए।  सलाहों का पालन कम और वर्कआउट अधिक करें।  
कर्क प्यार और संबंध राशिफल- आज आपको यह बहुत अच्छे से समझ आ जाएगा कि आप क्या चाहते हैं और आपकी किसी भी सम्बन्ध से क्या अपेक्षाएं हैं। आपको यह भी महसूस हो सकता है कि आपके लक्ष्य आपके पार्टनर के साथ मेल नही खाते लेकिन कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले आपको मतभेद बातचीत से सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए। आपकी समझाने -मनाने की शक्ति बहुत अच्छी है इसीलिए आपको उसका प्रयोग करना चाहिए।   
कर्क कैरियर और धन राशिफल- आज आप एक ऐसे सफल पेशेवर से मिल सकते है जो आपका कार्य करने के लिए उपलब्ध सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है , लेकिन उसके साथ साझेदारी के गठन से पहले थोड़ा सावधान रहे , संभावना है कि वह कार्य के मध्य में अपनी दरों में वृद्धि कर सकता है । सर्वश्रेष्ठ विकल्प ये होगा की आप ऐसे समझौते पर हस्ताक्षर करे जिसमे दरें गतियमान की बजाय स्थायी हो ।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »