26 Apr 2024, 23:40:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृषभ राशि के जातक जाने सोमवार का राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 20 2019 12:55AM | Updated Date: May 20 2019 12:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप इस वक़्त अलौकिक घटनाओं से प्रभावित रहेंगे। आप आज अपना दिन किसी रहस्यमयी मुद्दे की खोजबीन में बिताना चाहते हैं और कोई रहस्यमयी फिल्म या उपन्यास देख/पढ़ सकते हैं। आप किसी रहस्य पर से पर्दा उठाने का फैसला भी ले सकते हैं या किसी स्थिति/व्यक्ति के बारे में और अधिक जानने की कोशिश करेंगे। हालंकि,आपको यह सब करते हुए सावधान रहना होगा।  

वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल- आपने अभी हाल –फिलहाल ही अपनी जीवन शैली में कुछ परिवर्तन किये हैं और आज से उनका असर दिखाई देना शुरु हो जाएगा। आप आज शायद कोई प्रतियोगिता जीतें या पहले से और अच्छा प्रदर्शन करें। उन बदलावों से आपकी त्वचा को विशेष लाभ होगा। आपकी फुंसियाँ ठीक हो जायगी या आपकी त्वचा खूबसूरत तरीके से टेन दिखेगी। आप स्वस्थ महसूस करेंगे और दिखेंगे भी।  
वृषभ प्यार और संबंध राशिफल- आपको अपने रिश्ते में ऐसा आभास हो रहा है की सब कुछ सही है और ये रिश्ता काफी मजबूत रहेगा और आगे तक जायेगा । ये रिश्ता शादी में भी बदल सकता है। लेकिन क्रियान्वयन से पहले थोड़ा शांत दिमाग से सोचे और तब आगे बढे। जो आप सोच रहे है वो सही होगा या आपको कुछ ऐसा मिलेगा , जिसकी आप अभी तक अनदेखी कर रहे थे। 
वृषभ कैरियर और धन राशिफल- आप आगे बढ़ रहे हैं , वहीं लोग आपको नीचे खींचने की और कोशिश कर सकते हैं। मौखिक विवाद में न फंसे। आप प्रयास करे की आपका कार्य बोले। आप एक ऐसी स्थिति में पहुंच जायेंगे जहा से आपको नीचे धकेलना मुश्किल होगा। अच्छा काम करते रहे। अपने सहयोगियों और अधीनस्थों के साथ सौहार्द बनाए एवं मधुर वाक्यों का प्रयोग करे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »