26 Apr 2024, 05:47:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

तुला राशि जातक जाने अपने आज के राशिफल में क्या है

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 4 2019 12:52AM | Updated Date: May 4 2019 12:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तुला- चाहे आज आपके कामकाज का अवकाश ही क्यों न होता हो, आज आप दिन भर किसी महत्वपूर्ण काम में व्यस्त बने रहेंगे। अगर आप कोई स्टार्ट-अप करना चाहते हैं, या आपके मन में कोई और बहुत उत्तेजक विचार है, तो हो सकता है कि आपको अपने खाने-पीने की भी सुध न रहे। अगर आपके सामने ऐसी कोई स्थिति नहीं है, तो आज का दिन आप आराम करते हुए बिता सकते हैं। प्रेरणा के अभाव की स्थिति में मन में सुस्ती और आलस का भाव हावी रहेगा। आप जो भी काम हाथ में लें, आपको उसके परिणामों का अच्छी तरह से आकलन जरूर कर लेना चाहिए। अपनी पैतृक संपत्ति के संबंध में आज आपको कोई महत्वपूर्ण समाचार प्राप्त हो सकता है। अगर आपकी पैतृक संपत्ति को लेकर कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो आज आपको उस पर विचार करना होगा। आज आपको अपनी भावनात्मक स्थिति को नियंत्रित बनाए रखना होगा। खास तौर पर परिवार के भीतर शांति बनाए रखें। घर के बाहर भी विवादों से दूर रहें, वरना अपमान हो सकता है।
संबंध- आज आपका अपने प्रेमी या जीवनसाथी के साथ तीखा विवाद या बहस हो सकती है। आप इस स्थिति को और क्रोध को समय रहते नियंत्रण कर लेते हैं, तो बात बढ़ने से बच सकती है। अपनी भावनाओं और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। साथ कहीं घूमने जाना बेहतर रहेगा।
प्रोफेशन- अगर आप व्यवसाय करते हैं, तो आज आपको किसी पुरानी गलती, लापरवाही या कानूनी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी का तनाव आज समाप्त हो सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। कभी आप में बहुत ऊर्जा रहेगी और कभी आप थकान और आलस्य महसूस करेंगे। मानसिक तनाव रहेगा।
करिअर- आज विद्यार्थियों को अपपने अध्ययन में बहुत अच्छी सफलता मिलेगी। आज आप कड़ी मेहनत करेंगे। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी। परीक्षा या प्रतियोगिता में आपको सफलता मिलेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »