27 Apr 2024, 00:08:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कर्क राशि जातक जाने अपने आज के राशिफल में क्या है

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 4 2019 12:46AM | Updated Date: May 4 2019 12:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कर्क- आज आपके लिए अपने निजी संबंधों में सुधार करना बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। आपके जो निजी संबंध- चाहे वह प्रेमी से हों, मित्रों से हों या परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों से हों- थोड़े शिथिल पड़ते जा रहे हैं, आज आप उन रिश्तों को फिर मजबूत करने का प्रयास करेंगे। लेकिन इस दौरान आपको अपने मूड को नियंत्रित रखना होगा। परिवार के साथ मिलकर बनाया गया कोई कार्यक्रम- खासतौर पर य़ात्रा का कार्यक्रम विफल हो सकता है। बहुत संभव है कि उस दौरान आप अकारण ही आक्रामक व्यवहार करने लगें। जिस व्यक्ति के साथ आपके संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं, वह आज आपकी ओर एक कदम बढ़ा सकता है। इसी तरह के संबंधों वाला की रिश्तेदार आपके घर शाम को मेहमान बन कर भी आ सकता है। अगर आप नौकरी के लिए प्रयास करते आ रहे हैं, तो आज कोई भी कदम बाकी लोगों का मूड भांपकर ही उठाएं और अकारण जिद जरा भी न करें। कोई नया काम तभी अपने हाथ में लें, जब उसके लिए पूरी टीम की व्यवस्था हो जाए। दूसरों की बात गंभीरता से सुनें।
संबंध- अपने प्रेम संबंधों में कोई बदलाव करने का इरादा आज छोड़ दें। रूठे जीवनसाथी को मनाने के लिए आज आपको काफी मशक्कत करनी होगी। विवाह प्रस्ताव प्राप्त होगा। दिन कुल मिलाकर अच्छा रहेगा।
प्रोफेशन- आज आपको अपने खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। आमदनी सामान्य रहेगी। नौकरी में आज आपको मेहनत ज्यादा करनी होगी। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
स्वास्थ्य- आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। आपको मौसम से सावधान रहना होगा, वरना कमजोरी महसूस होगी। थकान और बेचैनी रहेगी।
करिअर- आज विद्यार्थियों को मेहनत ज्यादा करनी होगी। पढ़ाई का दबाव रहेगा। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी। इंटरव्यू में सफलता मिलेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »