26 Apr 2024, 09:13:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मेष राशि जातक जाने अपने आज के राशिफल में क्या है

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 4 2019 12:39AM | Updated Date: May 4 2019 12:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष- आज भी चंद्रमा आपकी राशि से कर्म भाव में रहेगा। आज आपके लिए अपने जीवन में किसी प्रकार का सुधार लाने के लिए प्रयास करने का बहुत अच्छा अवसर है। आपको अपने सोचने के तरीके में कुछ परिवर्तन लाने की आवश्यकता महसूस होगी। हो सकता है कि आज आप किसी मित्र से मदद या सही या सलाह की आवश्यकता महसूस करें। आज आपका अधिकांश ध्यान अपनी पारिवारिक स्थितियों पर रहेगा, जहां आपको छिटपुट समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आज आप न घर में और न दफ्तर में किसी तरह की कठिनाइयों से छुटकारा पाने की कोशिश में चालाकी भरे तरीकों का प्रयोग न करें। न ही यह दिखावा करने की कोशिश करें कि आपको कोई समस्या ही नहीं है। आज आपको घर में और दफ्तर में अपने से कम उम्र या अपने से छोटे पद के सभी लोगों के साथ बातचीत में विनम्रता और समझदारी का व्यवहार करना होगा। आज आपको अपनी पैसों की स्थिति पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है, जबकि घर की आवश्यकताओं पर आपका खर्च ज्यादा हो सकता है।
संबंध- आज अपने प्रेमी या जीवनसाथी के साथ आपके संबंध आमतौर पर अच्छे रहेंगे। आपको बस जटिल मसलों पर बातचीत से बचना होगा, वरना तनाव भी हो सकता है। शाम को साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
प्रोफेशन- आज आपकी पैसों की स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी। आपका खर्च ज्यादा रहेगा। हालांकि मेहनत करके आप इसकी पूर्ति कर सकते हैं। नौकरी में भी आज मेहनत ज्यादा रहेगी।
स्वास्थ्य- आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। छिटपुट मानसिक तनाव दिन भर बना रहेगा।
करिअर- आज विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रयास में सफलता मिलेगी। आज आपको बहुत मेहनत से अध्ययन करना होगा। पढ़ाई में मन लगेगा। परीक्षा या प्रतियोगिता में आपको सफलता मिलेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »