27 Apr 2024, 06:45:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

चार मई को शनि अमावस्या करें ये उपाय, आपको मिलेगा हर परेशानियों से छुटकारा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 4 2019 12:15AM | Updated Date: May 4 2019 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपको बता दें,कि चार मई के दिन शनि की अमावस्या पड़ रही और इस दिन शनिवार का दिन रहेगा। जिसकी वजह से शनि अमावस्या या शनिश्चरी अमावस्या कहा जाता हैं। सभी अमावस्या में शनि अमावास्या का बहुत ही विशेष महत्व होता हैं और यह बहुत ही शुभ भी माना जाता हैं शनि अमावस्या पर किए गए उपायों से मनुष्य की कुंडली से शनि संबंधी सभी दोष दूर हो जाते हैं और जीवन में सुख शांति बनी रहती हैं तो आज हम आपको शनि अमावस्या के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में। आपको बता दें,कि शनि अमावस्या पर भगवान श्री हनुमते नम: मंत्र का जाप करें। इस मंत्र को करने से शनिदेव की टेढ़ी नजर आप पर नहीं पड़ेगी। वही हनुमान जी की पूजा अर्चना करने से भी शनि का प्रभाव कम हो जाता हैं वही इसके अलावा शनिदेव के इस मंत्र का जाप भी आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। सूर्य पुत्रो दीर्घ देहो विशालाक्ष: शिव प्रिय:। मंदाचाराह प्रसन्नात्मा पीड़ां दहतु में शनि:।।
ॐ शं शनैश्चराय नमः
ॐ प्रां प्रीं प्रौ सं शनैश्चराय नमः
ॐ नमो भगवते शनैश्चराय सूर्यपुत्राय नमः
वही शनि अमावस्या के दिन भगवान श्री हनुमान जी की पूजा करें और उन्हें पवित्र तुलसी की माला अवश्य ही पहनाएं ऐसा माना जाता हैं कि तुलसी की माला हनुमान जी को अत्यधिक प्रिय होती हैं जो भी मनुष्य बजरंगबली की पूजा अर्चना करता हैं शनिदेव उस पर हमेशा ही अपनी कृपा बनाएं रखते हैं और जीवन में सुख शांति लाते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »