पॉजिटिव - बिजनेस को लेकर प्लानिंग हो सकती है। नौकरी-धंधा भी अच्छा चलेगा। कम मेहनत में फायदे के योग बन रहे हैं। जमीन-मकान की खरीददारी भी हो सकती है। कामकाज में सफलता मिलेगी। भाइयों और दोस्तों की मदद से फायदा मिलेगा। आज जाने-अनजाने में आपसे ऐसा कोई काम हो सकता है जिससे आपकी इज्जत के दो सितारे बढ़ जाएंगे। कोई वैचारिक मतभेद भी खत्म हो सकता है। टेंशन और आपके मन के सवाल अपने आप ही खत्म हो सकते हैं। आप जो नया काम करना चाहते हैं, वह शुरू हो सकता है। परेशानियों का समाधान आपके सामने आ सकता है। परिवार के सदस्यों से मदद मिलने के योग हैं।
नेगेटिव - आज काम कम और फुर्सत ज्यादा रहेगी। थकान और तनाव भी बढ़ सकता है। दुश्मनों से सावधान रहें। सेहत का भी ध्यान रखें। कर्जा भी लेना पड़ सकता है।
क्या करें - माता जी के मंदिर में लाल चूड़ियां चढ़ाएं।
लव- पार्टनर के साथ समय बीतेगा। लव लाइफ के मामले में दिन ठीक रहेगा। दिल की बातें शेयर करेंगे। आपका मन भी हल्का हो सकता है।
करियर- काम ज्यादा होने से आपकी परेशानी बढ़ने की संभावना है। खर्चा भी ज्यादा हो सकता है।
हेल्थ- सेहत को लेकर सावधान रहें। पुरानी परेशानियां आज बढ़ सकती हैं।