26 Apr 2024, 20:13:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृश्चिक राशि के जातकों का आज का राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2019 2:34AM | Updated Date: Apr 25 2019 2:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पॉजिटिव - करियर को लेकर नया आइडिया आ सकता है जो आपके लिए कारगर रहेगा। आप कुछ खास फैसले भी ले सकते हैं। मीठा बोलकर अपने काम करवा लेंगे। करियर और निजी जीवन आपके लिए बड़ा मुद्दा बन सकता है। नई नौकरी के लिए कोशिश करनी होगी। प्रेमी, जीवनसाथी या परिवार के किसी अन्य खास सदस्य के जीवन में बदलाव हो सकते हैं। ये बदलाव कामकाज  या रहने की जगह में हो सकते हैं। बुजुर्गों का आशीर्वाद भी आपको मिल सकता है। परिवार में खुशी का मौका मिलेगा।
 
नेगेटिव - नौकरों पर ज्यादा भरोसा करना आपके लिए ठीक नहीं है। फालतू चिंता मन में न रखें। करियर से जुड़ी किसी बात को लेकर जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। आज काम का बोझ बढ़ सकता है। पारिवारिक मामलों के कारण परेशानी हो सकती है।
क्या करें - मंदिर में बताशे चढ़ाएं।
 
लव- पार्टनर के साथ संयम से रहें। लव लाइफ में प्रेमी के साथ किसी भी तरह की जबरदस्ती न करें।
करियर-  कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कानूनी विषयों से जुड़े छात्रों को सफलता मिलेगी। 
हेल्थ- पाचन शक्ति गड़बड़ा सकती है। पुराना रोग भी आपकी परेशानी बढ़ा सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »