18 सितंबर दिन बुधवार से शनि अपनी चाल बदलकर उलटी से सीधी यानी मार्गी चाल से चलने जा रहे हैं। इस दिन शनि दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर धनु राशि में सीधी चाल से चलेंगे। ये ग्रह अभी धनु राशि में वक्री है। 18 तारीख के बाद मार्गी हो जाएगा यानी सीधा चलने लगेगा। शनि 30 अप्रैल 2019 से वक्री था यानी उल्टा चल रहा था। धनु राशि का स्वामी गुरु ग्रह है। धनु राशि में केतु भी स्थित है।
जब शनि मार्गी हो जाएगा, तब सिर्फ राहु-केतु ही वक्री रहेंगे, क्योंकि ये दोनों ग्रह हमेशा वक्री ही रहते हैं। शनि के मार्गी होने से बाजार में छाई हुई मंदी समाप्त होने के योग बनेंगे। वर्षा से राहत प्राप्त होगी और प्रकृति आपदाओं में भी कम आएगी। बाजार में ग्राहकी बढ़ने के योग हैं। किसानों की फसलें अच्छी आएंगी। कीमती धातुाओं के दामों में भी कमी आएगी। खासतौर पर मेष और सिंह राशि के लिए ये स्थिति अच्छी रहेगी।
दो ग्रह राहु- केतु को छोड़कर 18 सितंबर से सभी ग्रह मार्गी रहेंगे। शनि के मार्गी शनिदेव का वक्री अथवा मार्गी होना पृथ्वीवासियों के प्रति बड़ी घटना के रूप में देखा जाता है। जिस राशि पर भ्रमण करने के मध्य ये वक्री रहते हैं, उन्हें काफी मानसिक पीड़ा का सामना करना पड़ता है। शनि के मार्गी होने से पिछले कुछ समय से चली आ रही परेशानियां खत्म होगी। शनि के मार्गी होने से खासतौर पर मेष और सिंह राशि वालों के लिए कई सुखद समाचार मिलेगा।
इन राशियों के लिए रहेगा फायदेमंद
धनु राशि में शनि मार्गी होने से मेष, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि के लोगों को लाभ मिलेगा। पुराने समय में किए गए कामों में सफलता और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। घर-परिवार में सुखद वातावरण रहेगा।
इन राशियों को रहना होगा सावधान
शनि की चाल बदलने से वृष, मिथुन, कन्या, धनु और मकर राशि के लोगों को सावधान रहना होगा। इन राशियों के लिए परेशानियां बढ़ सकती हैं। कड़ी मेहनत करनी होगी, लेकिन आशा के अनुरूप फल नहीं मिल पाएगा। घर-परिवार में अशांति बढ़ सकती है। इन लोगों को शनि के अशुभ असर से बचने के लिए हर शनिवार तेल का दान करना चाहिए। हनुमान चालीसा का पाठ करें।