19 Mar 2024, 12:37:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

शुभ विक्रम संवत-2075, नाम-विरोधकृत। शक संवत- 1940, हिजरी सन- 1440 मु. मास रज्जब तारीख 15। उत्तरायण अयन, वसंत ऋतु। फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष। सूर्योदय -प्रात: 06.29.28, सूर्यास्त-सायं: 06.32.35। चंद्रोदय -रात्रि 09.10, चंद्रास्त -प्रात: 07.58। तिथि -रात्रि 10.31 तक तृतीया पश्चात चतुर्थी तिथि। नक्षत्र - प्रात: 09.04 तक चित्रा पश्चात स्वाती नक्षत्र। योग- रात्रि 10.35 तक व्याघात पश्चात हर्षण योग। सूर्योदयकालीनकरण -प्रात: 11.44 तक बव पश्चात विष्टि करण। चंद्रमा -दिवस पर्यंत तुला राशि में रहेंगे। शुभ चौघड़िया -शुभ प्रात: 07.59 से 09.30 तक एवं चंचल, लाभ व अमृत दोप. 12.31 से 05.02 तक। खरीदारी एवं स्थिरता के लिए -शुभ समय में पूर्वरत कार्य का विस्तार कर सकते हंै। समस्त जातकों के लिए सुनहरी रंग का उपयोग करना शुभ रहेगा। टालने योग्य समय (समस्त राशि) -प्रात: 09.30.14 से 11.00.38 तक निर्णयात्मक कार्य करने से बचें। दिशाशूल -आवश्यक परिस्थिति में ही पूर्व दिशा की यात्रा घर से सौंफ खाने के पश्चात करें। भद्रा -प्रात: 11.43 मि. से रात्रि 10.31 मि. तक (पाताल)। विशेष - प्रतिदिन स्नान की शुरुआत सिर से करने से मनुष्य रोगाणु मुक्त रहता है। आज बाजार व्यापार - आज बाजार में मंदी का रुख रहेगा। दालें, घरेलू खाद्य सामग्री, तेल, तिलहन आदि में मंदी लंबे समय तक रह सकती है। रूई, खांड, कपास आदि में शुरुआती तेजी के पश्चात मंदी की चाल रहेगी। प्रॉपर्टी में खरीदी-बिक्री कर सकते हंै। व्यवसाय में वरिष्ठों की सलाह को महत्व दें। आज के लिए टेवा -आज जन्मे बच्चों का जन्म चांदी के पाये में होगा। दिवस पर्यंत तुला राशि रहेगी। जन्माक्षर री, रू, रे, रो, ता रहेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »