25 Apr 2024, 13:25:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इमरान नाकामी का दोष मीडिया पर नहीं मढ़े: मरियम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 12:40AM | Updated Date: Feb 21 2020 12:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) की नेता मरियम औरंगजेब ने गुरुवार को प्रधानमंत्री इमरान खान पर हमला करते हुए कहा कि वह अपने भ्रष्टाचार, चोरी और अर्थव्यवस्था को चौपट करने का दोष मीडिया पर नहीं मढ़ सकते हैं। पीएमएल-एन प्रवक्ता ने आज जारी बयान में कहा कि इमरान खान सरकार की अक्षमता और अर्थव्यवस्था के लिए विनाशकारी रास्तों की कहानी स्टेट बैंक आफ पाकिस्तान बयां कर रहा है।

उन्होंने कहा,‘‘ इमरान माफिया अपने भ्रष्टाचार, अक्षमता का दोष मीडिया पर नहीं मढ़ सकता है।’’  पाकिस्तान की पूर्व सूचना मंत्री ने कहा कि देश में गैस और बिजली के शुल्कों में क्रमश: 250 तथा 200 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। खान ने मीडिया पर आरोप लगाया था कि वह संगठित ढंग से सरकार की आलोचना कर रहा है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »