28 Mar 2024, 15:51:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में पांच तालिबान, आईएस आतंकवादी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2020 1:21PM | Updated Date: Feb 20 2020 1:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के तीन प्रांतों में पिछले 24 घंटे के दौरान सेना की ओर से किये गये हवाई हमलों में तालिबान और इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खुरासन गुट के पांच आतंकवादी मारे गये। खम्मा न्यूज एजेंसी ने सैन्य अधिकारियों के हवाले से गुरुवार को यह जानकारी दी। हेलमंड प्रांत में किये गये हवाई हमले में तीन तालिबानी आतंकवादी मारे गये। कुनार प्रांत में किये गये हवाई हमले में आईएस (के) गुट का एक आतंकवादी मारा गया जबकि गजनी प्रांत में किये गये हमले में तालिबान का एक और आतंकवादी मारा गया। इन हमलों को लेकर तालिबान समूह या आईएस (के) में से किसी ने भी अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं व्यक्त की है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »