20 Sep 2024, 03:25:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

चार बच्चों के साथ महिला कूदी कुएं मे मचा बबाल, ग्रामीणों ने सूझबूझ से बचाई जान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 30 2024 2:03PM | Updated Date: Aug 30 2024 2:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

छिंदवाड़ा। जिले के तामिया में शुक्रवार सुबह परिवारिक विवाद के कारण इंद्रा कालोनी निवासी महिला अपने बच्चों को साथ लेकर पारिवारिक विवाद के चलते हुए कुएं में कूद गई। गनीमत रही कि मोहल्ले के लोगों ने देख लिया और समय रहते उन्हें निकल लिया गया।

तामिया के यादव मोहल्लेवासियों ने तत्काल ही महिला और बच्चे को कुएं से निकाला। मौके पर तामिया पुलिस भी पहुंच गई और महिला कुएं में क्यों कूदी इसकी जांच कर रही है। तामिया के 3 युवक महेश भारती पिता सुमरलाल भारती निवासी सिधौली, आतिश पिता फुलराम भारती निवासी तमिया व एक अन्य युवक ने तत्काल ही कुएं में कूदकर महिला ओर 4 बच्चों की जान बचाई।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »