19 Sep 2024, 07:23:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

चोरल में निर्माणाधीन फॉर्म हाउस की छत गिरी, नीचे सो रहे 5 मजदूरों की मौके पर मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2024 12:14PM | Updated Date: Aug 23 2024 12:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

महू। महू तहसील के पास ग्राम चोरल में सुबह एक निर्माणाधीन फॉर्म हाउस की छत गिरने से बड़ा हादसा हुआ। छत के नीचे सो रहे 5 मजदूर दब गए और उनकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है। पहले जेसीबी नहीं पहुंचने से मजदूरों को बाहर नहीं निकाला जा सका। बाद में जेसीबी मौके पर लाई गई। 

सभी मजदूर निर्माणाधीन फॉर्म हाउस की छत के नीचे ही सोए हुए थे। इंदौर कलेक्‍टर आशीष स‍िंंह के अनुसार मलबे में 5 मजदूर दब गए। ग्रामीण एसपी हित‍िका वासल के अनुसार सभी 5 मजदूरों के शव निकाल लिए गए हैं। मृतक मजदूर के नाम पवन, हरिओम, रमेश, गोपाल, राजा निवासी राऊ पता चले हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »